अक्षय कुमार को मिली भारतीय नागरिकता।

आनंद दुबे

देश में बहुत सारे ऐसे लोग रहते हैं जो किसी और देश के नागरिक हैं लेकिन वे भारत में रहकर अपन कारोबार कर रहे, कुछ लोग फिल्मों में अपन भविष्य सवांर रहे हैं तो कुछ सामाजिक एवं स्वसहायता समूहों के रूप में देश के सेवा कर रहे हैं। ऐसे ही एक व्यक्ति ऐसा है जो भारतीय फिल्म उद्योग में अपन नाम रोशन किया है। मिस्टर खिलाड़ी यानि अक्षय कुमार अभी तक भारत के नागरिक नहीं थे लेकिन इस स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बॉलीवुड के मिस्टर खिलाड़ी यानि कि अक्षय कुमार ने अपने फैंस को बड़ी खुश खबरी दी है। उन्हें भारत की नागरिकता मिल गई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर खुद यह जानकारी फैंस के साथ शेयर की है। एक्टर ने लिखा है-दिल और सिटिजनशिप दोनों हिंदुस्तानी। इससे पहले अक्षय कुमार के पास कनाडा की नागरिकता थी। लेकिन अब उन्हें भारत का पासपोर्ट मिल गया है। भारत की नागरिकता पाकर अक्षय काफी खुश हैं और उनके फैंस भी सोशल मीडिया पर उन्हें खूब बधाई दे रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.