दिल्ली में दुनिया का सबसे बड़ा म्यूजियम!

शिल्पी दुबे

भारत दुनिया में अपना नाम रोशन कर रहा है। यह बात सत्य है कि हर भारतीय अपने देश के सम्मान और विकास के लिए कठिन परिश्रम करते हैं। यही कारण है कि आज देश कुछ ऐसा कर रहा है जो दुनिया में अनोखा और विशाल है। भारत में आपने कई म्यूजियम देख होंगे, अब राजधानी में आपको जल्द ही दुनिया का सबसे बड़ा संग्रहालय मिलने वाला है। इसे दिल्ली के नॉर्थ और साउथ ब्लॉक में बनाया जाएगा। इस म्यूजियम की खासियतों के बारे में बात की जाएतो इसमें आठ गत खंड होंगे जो देश का 5000 हजार साल पुराना इतिहास बताएंगे। इस म्यूजियम का नाम ‘युगे युगीन’ भारत राष्ट्रीय संग्रहालय रखा गया हैजो 1.17 लाख वर्ग मीटर में बनाया जाएगा। इसमें तीन मंजिला होगी और उनमें 900 से भी अधिक कमरे बनाए जाएंगे। इसके अलावा इसमें एक बेसमेंट भी होगा।

आप जानते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 जुलाई को युगे-युगीन भारत राष्ट्रीय संग्रहालय की घोषणा की थी। लेकिन अभी ये नहीं पता चल पाया है कि ये म्यूजियम कब तक बनेगा। माननीय प्रधानमंत्री जी ने इसका वॉक-थ्रू भी दिखाया थाजिसमें टाउन प्लानिंग सिस्टमवेदउपनिषदप्राचीन चिकित्सा ज्ञानमौर्य से गुप्त साम्राज्यविजयनगर साम्राज्यमुगल साम्राज्यऔपनिवेशिक शासन (जब डचब्रिटिशपुर्तगाली और अन्य लोग भारत आए थे) और कई राजवंशों के बारे में बताया गया था। सूचना के अनुसारम्यूजियम में अलग-अलग कलाकृतियां होंगी। देश के अलग-अलग हिस्सों में स्थित म्यूजियम के साथ-साथ यहां नेशनल म्यूजियम की भी कलाकृतियों को रखा जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.