इंस्टाग्राम से कोहली को करोड़ों की आय।

आनंद कुमार दुबे

दुनिया में भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों की अपनी एक अलग पहचान है। वो भी जब सोशल मिडिया से खिलाड़ियों की कमाई की बात आती है तो अपने खिलाड़ियों की बात अलग हो जाती है। इसमें पूर्व क्रिकेट कप्तान विराट कोहली कुछ विशेष ही साबित होते हैं। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि विराट कोहली इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट से सबसे ज्यादा कमाने वाले भारतीय ही नहींबल्कि एशियाई भी हैं। उन्हें एक पोस्ट से 11.40 करोड़ रुपए की कमाई होती है। उधरखिलाड़ियों में उनका नंबर तीसरा है। पहले पर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और दूसरे पर लियोनस मेसी हैं। हूपर HQ ने 2023 की इंस्टाग्राम रिच लिस्ट जारी की है। इसके मुताबिकविराट एक इंस्टाग्राम पोस्ट से 1,384,000 डॉलर (करीब 11.45 करोड़ रुपए) कमाई करते हैं। कोहली के इंस्टाग्राम पर 25.6 करोड़ (256 मिलियन) से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

ओवरऑल लिस्ट देखी जाएविराट कोहली का नंबर 14वां है। पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो टॉप पर काबिज हैं। वह एक पोस्ट से 3,234,000 डॉलर (करीब 26.75 करोड़) कमाई करते हैं। दूसरे नंबर पर अर्जेंटीना के फुटबॉलर लियोनेल मेसी हैं। मेसी की कमाई एक पोस्ट से 2,597,000 डॉलर (21.49 करोड़) है। तीसरे नंबर पर अमेरिकी सेलेब्रिटी सेलेना गोमेज हैंजो एक पोस्ट से 2,558,000 डॉलर कमाती हैं। इस लिस्ट में कोहली के बाद दूसरी भारतीय एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हैं। प्रियंका की कमाई एक पोस्ट से 5,32,000 डॉलर है। कोहली के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 25.6 करोड़ (256 मिलियन फॉलोअर्स) हैं। वे इंस्टाग्राम अकाउंट पर इतने ज्यादा फॉलोअर्स वाले पहले एशियाई हैं। एशिया में इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वालों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर इजराइल की एक्ट्रेस गैल गैडट 10.3 करोड़ (103 मिलियन) और तीसरे पर थाईलैंड की म्युजिशयन लीसा 9.4 करोड़ (94 मिलियन) हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.