यूक्रेन में सभी सेना भर्ती केंद्रों के चीफ हुए बर्खास्त।

शशि कान्त दुबे

युक्रेन एक तरफ तो रूस से तबाही भरा युध्ह लड़ रहा वहीँ दूसरी तरफ उसके यहाँ भी आतंरिक अशांति कुलांचें भर रही है। ताजा घटानक्रम के अनुसार यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदोमिर जेलेंस्की ने सेना भर्ती सेंटर्स के सभी हेड्स को बर्खास्त कर दिया है। कीव में उन्होंने इसकी घोषणा की। रॉयटर्स के मुताबिक इन 33 अफसरों पर पुरुषों से घूस लेकर उन्हें देश छोड़ने में मदद करने के आरोप हैं। पिछले साल फरवरी में जंग की शुरुआत के साथ यूक्रेन में उन पुरुषों के देश छोड़ने पर बैन लगा दिया गया थाजो जंग लड़ने में सक्षम हैं। इन अफसरों के खिलाफ 112 क्रिमिनल केस भी दर्ज किए गए हैं। जेलेंस्की ने कहा- “युद्ध के दौरान भ्रष्टाचार देशद्रोह है। हटाए गए लोगों की जगह उन लोगों को नियुक्त किया जाएगाजिन्होंने देश के लिए अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया। भले ही वे अब जंग के लिए फिट नहीं हैंलेकिन देश के लिए ईमानदार हैं”।

पिछले महीने क्रामाटोरस्क जिले में एक भर्ती केंद्र के 3 कर्मचारियों पर सिपाहियों को ड्यूटी के लिए अयोग्य और यूक्रेन छोड़ने के योग्य दिखाने के लिए जाली दस्तावेज बनाने का आरोप लगाया गया था। वहीं कुछ दिन पहले यूक्रेन के अधिकारियों ने एक ऐसी स्कीम का खुलासा किया थाजिसका इस्तेमाल कर वहां के पुरुष जंग में जाने से बच रहे हैं। यूक्रेन में पुरुष अपनी झूठी मेडिकल रिपोर्ट्स बनवा रहे हैं। इनमें उन्हें जंग के लिए अनफिट दिखाया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक राजधानी कीव समेत यूक्रेन के 11 इलाकों में ये स्कीम चल रही थी। पुलिस ने कीवओडेसाल्वीव समेत 100 से ज्यादा जगहों पर छापे मारे हैं जहां नकली मेडिकल सर्टिफिकेट बनाए जा रहे थे। इस फर्जीवाड़े में मिलिट्री के लोग भी शामिल थे। इसके बदले अधिकारियों को प्रति व्यक्ति 6 हजार डॉलरयानी करीब 5 लाख रुपए मिल रहे थे।

इतना ही नहींझूठी मेडिकल रिपोर्ट्स का इस्तेमाल कर कई लोग देश तक छोड़ कर चले गए थे। यूक्रेन की नेशनल पुलिस और सिक्योरिटी सर्विस (SBU) मिलकर इस फर्जीवाड़े की जांच कर रहे हैं। हालांकिइस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। पश्चिमी देशों के अधिकारियों के मुताबिक इस जंग में रूस के 1.80 लाख और यूक्रेन के लाख सैनिक या तो मारे गए हैं या घायल हुए हैं। वहींयूक्रेन ने 23 फरवरी तक रूस के 1.45 लाख सैनिकों के मारे जाने का दावा किया था। हालांकियूक्रेन ने अपने सैनिकों की मौत का आंकड़ा कभी साझा नहीं किया। न सिर्फ यूक्रेनबल्कि जंग पर लगातार अपडेट दे रहा अमेरिका भी जंग में मारे गए यूक्रेनी सैनिकों की संख्या बताने से इनकार कर चुका है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.