प्रियंका गांधी सहित कांग्रेस के कई नेताओं पर इंदौर में FIR.

शशिकान्त दुबे

मध्य प्रदेश में चुनावी रणभेरी बज चुकी है जबकि अभी चुनावों में कई महीने बलि हैं। इन चुनावी तैयारियों के बीच प्रदेश की राजनीति लगातार रोचक होती जा रही है। चुनाव से पहले आरोप-प्रत्यारोप का दौर चालू हो गया है। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता और पार्टी की जनरल सेक्रेटरी प्रियंका गांधी ने सीएम शिवराज सरकार पर कमीशन लेने का आरोप लगाया। इस मामले में अब शहर के संयोगितागंज थाने में कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधीपूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ समेत कई कांग्रेस नेताओं पर एफआईआर दर्ज की गई है। इस एफआईआर से प्रियंका गांधी और कमलनाथ की मुश्किलें और बढ़ सकती है। दरअसलमध्यप्रदेश के ठेकेदार संघ द्वारा हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखे जाने के मामले को लेकर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शिवराज सरकार पर हमला बोला था। कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी ने वायरल एक पत्र को सोशल मीडिया पर शेयर किया। ट्वीट कर लिखा था कि मध्य प्रदेश में ठेकेदारों के संघ ने हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर शिकायत की है कि प्रदेश में 50% कमीशन देने पर ही भुगतान मिलता है।

प्रियंका गांधी ने ट्वीट में कहा कि कर्नाटक में भ्रष्ट BJP सरकार 40% कमीशन की वसूली करती थी। मध्य प्रदेश में BJP भ्रष्टाचार का अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर आगे निकल गई है। कर्नाटक की जनता ने 40% कमीशन वाली सरकार को बाहर कियाअब मध्य प्रदेश की जनता 50% कमीशन वाली भाजपा सरकार को सत्ता से हटाएगी। प्रियंका गांधी के इन आरोपों के बाद बीजेपी विधि प्रकोष्ठ के नेता निमेश पाठक ने बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचकर शिकायत की थी। इसमें प्रियंका पर ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से एक पत्र के जरिए भ्रामक ट्वीट करने का आरोप लगाया गया है। ये कहा गया कि कांग्रेस नेताओं ने बीजेपी की छवि धूमिल करने का काम किया है। जिसके बाद देर रात संयोगितागंज थाने में धारा 420469 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.