ज्ञानवापी में ASI ने किया सर्वे और 3-डी फोटोग्राफी।

ज्ञानवापी में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण यानी ASI ने ज्ञानवापी में सर्वे किया। ASI ने ज्ञानवापी में व्यास तहखाने का मुस्लिम पक्ष से चाबी लेकर ताला भी खुलवाया। यहां मजदूर बुलाकर सफाई करवाई। वेंटिलेशन के लिए एग्जॉस्ट लगाए। लाइटिंग की गई। इसके बाद टीम ने तहखाने के अंदर सर्वे किया। ज्ञानवापी के तीनों गुंबदव्यास तहखाना और परिसर का सर्वे किया। ASI ने व्यास तहखाने में पैमाइश की। दीवारों की 3-डी फोटोग्राफीस्कैनिंग करवाई। चार्ट में दीवारों पर मिली कलाकृतियों के प्वाइंट नोट किए। रविवार को कानपुर आईआईटी के दो GPR एक्सपर्ट भी सर्वे टीम के साथ अंदर गए हैं। सूत्रों के मुताबिकअभी मुस्लिम पक्ष ने मुख्य तहखाने की चाबी नहीं दी है। हालांकिजल्द देने की बात कही है। अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी के संयुक्त सचिव एसएम यासीन ने कहा कि ASI टीम पर दबाव बनाने के लिए हिंदू पक्ष के वादी बयानबाजी कर रहे हैं। प्रशासन को हिंदू पक्ष के वादियों की बयानबाजी पर नजर रखनी चाहिए। हिंदू पक्ष के वादियों के बयानों पर रोक न लगी तो कानूनी प्रक्रिया का सहारा लेंगे।

पूरी ज्ञानवापी बिल्डिंग को एक बार में देखने के लिए सैटेलाइट के जरिए 3D इमैजिनेशन तैयार किया जा रहा है। इसमें टीम दीवारों की 3D इमेजिंगमैपिंग और स्क्रीनिंग भी करेगी। रविवार को ASI से 58 लोगहिंदू पक्ष से 8 लोग और मुस्लिम पक्ष से 3 लोग मौजूद हैं। अजय कुमार विश्वेश की अदालत ने आदेश दिया कि ASI को अपनी सर्वे रिपोर्ट 2 सितंबर तक सबमिट करनी होगी। हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने कहा कि पश्चिमी दीवार का अध्ययन किया जा रहा है। मैंने केंद्रीय गुंबद के नीचे एक खोखली जगह से आवाज आने को पॉइंट आउट किया। इसका सर्वे किया जा रहा है। केंद्रीय गुंबद के बगल का एक क्षेत्र जो ढका हैउसका सर्वे किया जा रहा है। यह लंबा चलेगा।” जैन ने कहा था कि रविवार को व्यास जी का तहखाना खोला जाएगा। तहखाना साफ कर दिया गया है।

इसके पहले हिंदू पक्ष के वकील अनुपम द्विवेदी ने दावा किया था कि ज्ञानवापी की 3D इमेजिंगसैटेलाइट से मैपिंग (फ्रेमिंग-स्कैनिंग) में मूर्तियों के कुछ टुकड़े मिले हैं। साथ ही प्राचीन मंदिर के भग्नावशेष हैं। दीवारों पर मिली आकृति और टूटी मूर्तियों के समय का निर्धारण प्रतिमा शास्त्र के ग्रंथों से मिलान भी किया जाएगा। ASI ने चार सेक्टर बनाकर 100 मीटर एरियल व्यू फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की। पश्चिमी दीवारों के निशानदीवार पर सफेदी का चूनाईंट में राख और चूने की जुड़ाई समेत मिट्टी के कई सैंपल जुटाए हैं। इसमें पत्थर के टुकड़ेदीवार की प्राचीनतानींव और दीवारों की कलाकृतियांमिट्‌टी और उसका रंगअवशेष की प्राचीनता सहित अन्न के दाने का सैंपल जुटाया है। इसके अलावाटूटी मिली प्रतिमा का एक टुकड़ा भी ASI ने सैंपल में शामिल किया है। डिजिटल नक्शे में अंदर की वर्तमान स्थिति को भी अंकित किया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.