श्री अयोध्या में राम मंदिर में होगा 155 देशों से आया पवित्र जल से जलाभिषेक।

अयोध्या में राम मंदिर के जलाभिषेक कार्यक्रम के लिए एकत्रित 155 देशों का पवित्र जल केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के आवास पर लाया गया।

अयोध्या के रामलला के मंदिर का जलाभिषेक किया जाएगा। इस जलाभिषेक श्री अयोध्या के लिए 155 देशों समेत 7 महाद्वीपों की नदियों और समुद्रों का जल भारत लाया गया है। इस पवित्र जल को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (#NitinGadkari) के घर पर रखा गया है। पवित्र जलों को एक तांबे के लोटे में रखा गया है और उसे पीले रंग के राम-राम लिखे कपड़े से पैक किया गया है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, “155 देशों से पावन जल लाया गया है, ये बहुत ही ऐतिहासिक है। मैं विजय जोली और उनके सहयोगियों को इस कार्य के लिए बहुत धन्यवाद देता हूं, उनका अभिनंदन करता हूं।”

आनंद कुमार दुबे

Leave A Reply

Your email address will not be published.