देश के राज्यों में एक ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी बनने की होड़।

शशिकान्त दुबे

अभी हालिया, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कहना है कि उनकी सरकार अगले चार साल में एक ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी के लक्ष्य को पाने के लिए काम कर रही है। यूपी अकेला राज्य नहीं है जिसने इस तरह का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है। दुनियाभर की संस्थाएं और रेटिंग एजेंसीज भारत को ब्राइट स्पॉट बता रही हैं। माना जा रहा है कि 2028 तक भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बन जाएगा। इस बीच देश के कई राज्यों में एक ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनने की होड़ मची है।

महाराष्ट्र की इकॉनमी अभी देश में सबसे ज्यादा है। इसकी जीडीपी का साइज 430 अरब डॉलर है। इसका जीडीपी ग्रोथ रेट साढ़े आठ परसेंट है। महाराष्ट्र सरकार ने 2030 तक अपनी इकॉनमी को एक ट्रिलियन डॉलर पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य पाने के लिए राज्य की इकॉनमी को 11 फीसदी की रफ्तार से बढ़ना होगा।

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने राज्य को 2027 तक वन ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी बनाने का लक्ष्य रखा है। इसके तहत 40 लाख करोड़ रुपये की भारी भरकम धनराशि खर्च की जाएगी। यूपी सरकार के मुताबिक इस लक्ष्य को पाने के लिए सालाना विकास दर को 30 से 35 फीसदी तक बढ़ाना होगा। मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के लक्ष्य को 45 फीसदी तक ले जाना होगा।

तमिलनाडु भी एक ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनने के रास्ते में तेजी से आगे बढ़ रहा है। अभी राज्य की जीडीपी 320 अरब डॉलर है। राज्य की इकॉनमी 11 फीसदी से अधिक रफ्तार से बढ़ रही है। तमिलनाडु की सरकार ने एक ट्रिलियन डॉलर के लक्ष्य पर पहुंचने के लिए 2030 तक का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए राज्य ने कई महत्वाकांक्षी प्लान तैयार किए हैं।

कर्नाटक राज्य भी एक ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी बनने की होड़ में शामिल है। राज्य की जीडीपी अभी 245 अरब डॉलर है। राज्य का जीडीपी ग्रोथ रेट 8.8 फीसदी है। राज्य ने 2027 तक एक ट्रिलियन इकॉनमी बनने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए जीडीपी ग्रोथ रेट को 15 फीसदी तक बढ़ाना होगा।

गुजरात में दुनिया का समुद्र तट देश में सबसे लंबा है। 2022 में राज्य की जीडीपी 288 अरब डॉलर थी। राज्य का जीडीपी ग्रोथ रेट करीब 13 फीसदी है। गुजरात सरकार ने 2027 तक जीडीपी को 500 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए राज्य को 14.5 फीसदी की ग्रोथ हासिल करनी होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.