देश में करोड़पति आयकर दाताओं की संख्या में बेतहासा वृद्धि।

देश की अर्थव्यवस्था अपनी तेज रफ़्तार से आगे बढ़ रही है। सरकार की प्रोत्साहन की नीतियाँ और कानूनों की ख़त्म होती पेचीदगी देश के नयें-नयें कर दाताओं को आगे आकर राष्ट्र सेवा में योगदान के लिए प्रेरित कर रही है। इसी का परिणाम है कि आयकर विभाग बहुत ही उत्साहित परिणाम जारी किये हैं। इस साल आयकर विभाग ने वित्त वर्ष 2023-24 के पहले माह में सभी छह कैटेगरी के टैक्स फाइलर के डेटा जारी किए हैं। इसके मुताबिक करोड़पति टैक्स रिटर्न फाइलर की संख्या में जहां 1579% की बढ़ोतरी हुई हैवहीं 20 लाख से कम आय वाले टैक्स फाइल करने वालों की संख्या 188% बढ़ी है। 20 लाख से अधिक आय की श्रेणी में टैक्स फाइलर की संख्या में 1,627% का इजाफा हुआ है। 50 लाख से 1 करोड़ रुपए तक की आय वाले टैक्स रिटर्न फाइलर की संख्या में 2,578% की वृद्धि देखने को मिली। इस साल इनकी संख्या 616 रहीजो 22-23 में महज 23 थी। साल के पहले माह में 739 करोड़पति टैक्स रिटर्न फाइल कर चुके हैं। पिछले साल इस दौरान इनकी संख्या महज 44 थी।

लाख रुपए तक की आय वाले टैक्स पेयर की संख्या में 85.80% की वृद्धि आई। इस साल इनकी संख्या पहले माह में 3,24,891 रहीजो पिछले साल इस अवधि में केवल 1,74,852 थी। पहले माह में कुल 3.85 लाख आयकरदाता अपने रिटर्न फाइल कर चुके हैं। जानकारों का कहना है कि आने वाले माह में यह स्पष्ट होगा कि इस बार टैक्स पेयर की कमाई में कितना इजाफा हुआ है। हालांकिजून माह में एडवांस टैक्स की वृद्धि दर 13.70% रही। यह इस बात का प्रमाण है कि इस बार भी टैक्स पेयर को अच्छी कमाई की उम्मीद है। क्योंकि एडवांस टैक्स जारी वर्ष की संभावित आय के आकलन के आधार पर ही भरा जाता है। गौरतलब है कि इनकम टैक्स कलेक्शन में पिछले वर्ष 2022-23 से जारी रिकॉर्ड तोड़ वृद्धि 2023-24 में भी जारी है। 18 जून-23 तक शुद्ध इनकम टैक्स कलेक्शन 11.18% की दर से बढ़ा है। एडवांस टैक्स के संग्रह में यह बढ़ोतरी 13.70% रही। सकल आयकर संग्रह में यह वृद्धि 12.73% थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.