इंडिगो की सबसे बड़ी खरीदी।

शशिकांत दुबे

भारत के बढ़ती ताकत और सरकार के बेहतरीन निर्णय का परिणाम है कि देश की तमाम हवाई उड़ान भी आसमान से बाते करने लगी है। हालियाँ सुर्ख़ियों में बनी ख़बर ने पूरी दुनिया को चौका दिया है। ऐसा इसलिए कि इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड यानी इंडिगो ने 19 जून को 500 एयरबस A320 फैमिली एयरक्राफ्ट खरीदने का ऐलान किया है। इसके साथ ही इंडिगो एक बार में इतना बड़ा ऑर्डर देने वाली पहली भारतीय एयरलाइन बन गई है। इंडिगो से पहले यह रिकॉर्ड एअर इंडिया के नाम था। इन एयरक्राफ्ट्स की डिलीवरी 2030 से 2035 के बीच होने की उम्मीद है। 500 एयरबस A320 फैमिली एयरक्राफ्ट खरीदने के लिए इंडिगो 50 अरब डॉलर यानी 4.09 लाख करोड़ रुपए खर्च करेगी। पेरिस में इंडिगो के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर राहुल भाटियाइंडिगो के चेयरमैन और नॉन एग्जीक्यूटिव इंडिपेंडेंट डायरेक्टर वेंकटरमणि सुमन्त्रनइंडिगो के CEO पीटर एल्बर्सएयरबस के CEO गिलौम फाउरी और एयरबस के चीफ कॉमर्शियल ऑफिसर एंड हेड ऑफ इंटरनेशनल क्रिश्चियन स्केरर ने पर्चेज एग्रीमेंट साइन किया है। पीटर एल्बर्स ने कहा- ‘इंडिगो का टारगेट 2023-24 में अपनी इंटरनेशनल हिस्सेदारी को 23% से बढ़ाकर अगले दो सालों के भीतर 30% करना है। हम दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते एविएशन मार्केट में लाखों लोगों के लिए सस्ती हवाई यात्रा देने की कोशिश कर रहे हैं’।

इंडिगो के इस ऑर्डर में A320 नियो, A321 नियो और A321 XLR एयरक्राफ्ट शामिल हैं। फिलहाल इंडिगो के पास 300 से ज्यादा विमान हैं। उसके पास टोटल 480 विमानों के पिछले ऑर्डर भी हैं जिनके 2030 के आखिर तक डिलीवरी होने की उम्मीद है। इस नए ऑर्डर के साथ इंडिगो अब तक एयरबस के साथ टोटल 1,330 विमानों की डील कर चुकी है। डोमेस्टिक मार्केट में इंडिगो की 61% हिस्सेदारी है। वर्तमान में इंडिगो 26 इंटरनेशनल डेस्टिनेशन के लिए फ्लाइट्स ऑपरेट करती हैजिससे 75 इंटरनेशनल सिटीज को सर्विस मिलती है। 300 से ज्यादा विमानों की फ्लीट के साथ एयरलाइन रोजाना 1800 से ज्यादा उड़ानों के जरिए देश के 78 शहरों को जोड़ती है। चार महीने पहले टाटा ग्रुप की एयर लाइन एअर इंडिया ने 470 एयरक्राफ्ट की डील साइन की थी। तब ये दुनिया की सबसे बड़ी एविएशन डील थी। अब यह रिकॉर्ड इंडिगो ने अपने नाम कर लिया है।

एअर इंडिया को डील में फ्रांस की कंपनी एयरबस से 250 एयरक्राफ्ट और अमेरिकी कंपनी बोइंग से 220 एयरक्राफ्ट मिलेंगे। देश में 2013-14 में 6 करोड़ हवाई यात्री थेजो बढ़कर 20 करोड़ हो गए। विमान 400 से 700 हुए। देश में बीते साल 20 करोड़ यात्रियों ने सफर किया। 2027 तक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्री बढ़कर 40 करोड़ होने की उम्मीद है। अभी 700 यात्री प्लेन हैंजो नाकाफी हैं। देश में 8 साल में एयरपोर्ट 74 से बढ़कर 141 हो गए हैं। अगले पांच वर्षों में 80 नए एयरपोर्ट जुड़ेंगे। 2030 तक 220 एयरपोर्ट होंगे। सेंटर फॉर एशिया पेसिफिक एविएशन के मुताबिक 2043 तक 4000 प्लेन के साथ भारत में 130 करोड़ घरेलू व अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्री होंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.